Sunday, April 26, 2009

आइना


ये आइना है  
आपको रूबरू करेगा सच्चाई से  
आपको दूर रखेगा तनहाई से  

ज़िन्दगी की जद्दोजहद में जब कुछ पल पायेंगे 
ख़बर ना होगी इस आईने के साथ यूँ निकल जायेंगे  
ये आइना है

आपने की होगी मुहब्बत किसी शक्स से 
आइना सिखायेगा मुहब्बत आपको अक्स से 
ये आइना है

अपने अक्स पे कभी गुरुर कर लेना  
थोड़ा ही सही मगर ज़रूर कर लेना  
क्योंकि जिन्हें खुद पे नाज़ होता है 
उनका कुछ अलग ही अंदाज़ होता है
ये आइना है

सोंचता हूँ हर बार ज़रा सुधरेगा आइना  
सोंचता हूँ हर उम्मीद पे खरा उतरेगा आइना  
ये आइना है |


0 comments:

Post a Comment